यहाँ, आप लॉ, इकोनॉमिक्स और फ़ाइनेंस, चिकित्सा और टेक्नोलॉजी आदि में इतालवी और 25 दूसरी भाषाओं के बीच क्वालिटी-आश्वासित अनुवाद के लिए ऑर्डर दे सकते हैं।

The Native Translator एक ISO 17100 सर्टिफ़ाइड अनुवाद एजेंसी है जो 2005 से लॉ, फ़ाइनेंस, चिकित्सा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रोफ़ेशनल अनुवाद के साथ काम कर रही है, जिसमें हिन्दी से इतालवी और इतालवी से हिन्दी के साथ-साथ इतालवी शामिल है और 25 से ज़्यादा दूसरी भाषाओं के बीच भी, जिनमें अंग्रेज़ी, जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश, रूसी, पोलिश आदि शामिल हैं। हमारे अनुवादक यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट्स हैं और विशिष्ट सेक्टर्स में काम करते हैं। या यूँ कहें कि, आपका अनुवाद एक प्रोफ़ेशनल अनुवादक द्वारा किया जाएगा जो आपके विषय क्षेत्र में माहिर हो और टर्मिनोलॉजी से परिचित हो। हम विशेषज्ञ क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला में कंपनियों, अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के लिए इतालवी में और से अनुवाद करते हैं।

इतालवी से और में सर्टिफ़ाइड अनुवाद

जहाँ तक ज़्यादातर लीगल डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ लगभग सभी प्रकार के फ़ाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स का संबंध है, इन्हें प्राप्तकर्ता पक्ष द्वारा स्वीकार किए जाने के लिए सर्टिफ़ाइड इतालवी अनुवादक द्वारा ही अनुवाद किया जाना चाहिए।

हम हिन्दी से इतालवी में और इतालवी से हिन्दी में, साथ ही साथ इतालवी और 25 से ज़्यादा दूसरी भाषाओं के बीच सर्टिफ़ाइड अनुवाद प्रदान करते हैं। हम इतालवी में/से ऑफ़िशियल डॉक्यूमेंट्स के सर्टिफ़ाइड अनुवाद प्रदान करते हैं, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, तलाक के कागज़ात, ड्राइविंग लाइसेंस, कॉन्ट्रैक्ट्स और एग्रीमेंट्स आदि। 2016 से यूरोपीय संघ के एक नियम का अर्थ है कि अनुवादों को कानूनी या एपॉस्टिल होने से छूट दी जा सकती है अगर वे पब्लिक डॉक्यूमेंट्स और ऐसे डॉक्यूमेंट्स की सर्टिफ़ाइड कॉपियों से संबंधित हैं जो यूरोपीय संघ के सदस्य राज्य में सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए हैं और किसी अन्य सदस्य राज्य में सरकारी अधिकारियों को प्रस्तुत किए गए हैं। हालाँकि, छूट सिर्फ़ निजी व्यक्तियों पर ही लागू होती है, कंपनियों पर नहीं।

हम निम्न क्षेत्रों में इतालवी में और से प्रोफ़ेशनल विशिष्ट अनुवाद प्रदान करते हैं:

  • फ़ाइनेंस और इकोनॉमिक्स
  • लॉ
  • मार्केटिंग व PR
  • चिकित्सा और फ़ार्मा
  • सामाजिक विज्ञान से जुड़े टेक्स्ट और डॉक्यूमेंट्स
  • टेक्नोलॉजी

नीचे कुछ ऐसे भाषा संयोजन दिए गए हैं जिनमें हम सबसे ज़्यादा काम करते हैं।

  • इतालवी से स्वीडिश में और स्वीडिश से इतालवी में
  • इतालवी से अंग्रेज़ी में और अंग्रेज़ी से इतालवी में
  • इतालवी से जर्मन में और जर्मन से इतालवी में
  • इतालवी से फ़्रेंच में और फ़्रेंच से इतालवी में
  • इतालवी से रूसी में और रूसी से इतालवी में
  • इतालवी से पोलिश में और पोलिश से इतालवी में
  • इतालवी से स्पैनिश और स्पैनिश से इतालवी में

मातृ-भाषा सिद्धांत क्वालिटी की एक अहम ज़रुरत है

जब इतालवी प्रोफ़ेशनल अनुवाद की बात आती है तो मातृ-भाषा सिद्धांत आधारशिला और क्वालिटी की अहम ज़रूरतों में से एक है। इस सिद्धांत के अनुसार एक अनुवादक को सिर्फ़ अपनी मूल भाषा में अनुवाद करना चाहिए। एक नेटिव इतालवी स्पीकर इतालवी में अनुवाद करता है, एक नेटिव हिन्दी स्पीकर हिन्दी में अनुवाद करता है, आदि। एक नेटिव स्पीकर माने जाने के लिए, अनुवादक उस देश में पला-बढ़ा हो और उसने अपनी शिक्षा वहाँ पूरी की हो, जहाँ उसकी भाषा ऑफ़िशियल भाषा है।

ISO 17100 के अनुरूप क्वालिटी-आश्वासित अनुवाद

हमें 2011 से और 2015 से नए ISO स्टैंडर्ड, ISO 17100 के अनुरूप क्वालिटी सर्टिफ़िकेशन प्राप्त है। ISO सर्टिफ़ाइड होने का अर्थ है कि हमने, अपने अनुवादकों पर रखी गई ज़रूरतों और उनकी भर्ती से लेकर, हमारे द्वारा किए गए हरेक अनुवाद की क्वालिटी सुनिश्चित करने तक के सभी प्रोसेस के डॉक्यूमेंटेशन और वेरिफ़िकेशन में पैसा और कड़ी मेहनत लगाई है। उदाहरण के लिए, हम सिर्फ़ प्रोफ़ेशनल, फुल-टाइम ग्रेजुएट अनुवादकों का इस्तेमाल करते हैं जो उस विषय क्षेत्र में एक्सपर्ट होते हैं जिसमें वे अनुवाद करते हैं। सभी अनुवादों को पहले अनुवादक की समान क्वालिफ़िकेशन वाले दूसरे अनुवादक द्वारा प्रूफ़रीड किया जाता है। सर्टिफ़िकेशन के लिए स्थापित मानदंडों के अनुपालन का नियमित तरीके से उस बॉडी के द्वारा मुआयना किया जाता है जिसने हमें सर्टिफ़ाई किया। इतालवी भाषा के लिए एक सर्टिफ़ाइड अनुवाद एजेंसी के तौर पर, हम अपने द्वारा किए गए अनुवादों के साथ क्वालिटी का आश्वासन भी प्रदान करते हैं।

आश्वासित गोपनीयता

हम बहुत सी अक्सर गोपनीय जानकारियों को हैंडल करते हैं, इसलिए इसमें कोई शक नहीं है कि सभी असाइनमेंट्स को सबसे सख्त गोपनीयता के साथ रखा जाता है। हमारे सर्वरों में SSL सर्टिफ़िकेट मौजूद हैं, ताकि आपकी जानकारी गलत हाथों में न पड़े।

किसी अनुवाद की कीमत क्या है?

अपना डॉक्यूमेंट सीधे हमारे अनुवाद पोर्टल में अपलोड करें और, एक मिनट से भी कम समय में, आपको एक इतालवी अनुवाद की कीमत और अनुमानित डिलीवरी की तारीख के साथ एक डायरेक्ट जवाब मिल जाएगा। आप अनुवाद का ऑर्डर दे सकते हैं और क्रेडिट कार्ड द्वारा सीधे ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। हम स्वीकार करते हैं: Amex, Diners, Mastercard, Visa, PayPal और Apple Pay.

क्या कोई प्रश्न हैं? या शायद आपको कुछ और जानकारी चाहिए?

आप ईमेल द्वारा 24/7 हमसे संपर्क कर सकते हैं और हम आपको 30 मिनट के अंदर जवाब देने की कोशिश करेंगे।

The Native Translator ISO 17100 द्वारा सर्टिफ़ाइड एक ऐसी अनुवाद एजेंसी है, जो इतालवी में और से क्वालिटी अनुवाद और सर्टिफ़ाइड अनुवाद सीधे ऑनलाइन प्रदान करने में विशेषज्ञ है।

ये कंपनियाँ हमारी गुणवत्ता में विश्वास रखती हैं!

<
>