सभी भाषाएँ - एक नज़र में:

ISO 17100 में प्रोफ़ेशनल चीनी अनुवाद

तत्काल कोट
ANGEBOT BERECHNEN
व्यवसायों के लिए प्रस्ताव
  • अनेक लाभों वाला फ्रेमवर्क समझौता
  • थोक छूट
  • 24 घंटे अनुवाद सेवा
  • समर्पित परियोजना प्रबंधक

अभी जानकारी का अनुरोध करें

गुणवत्ता की गारंटी!
  • ISO 17100-प्रमाणित
  • ISO 27001 के अनुसार सूचना सुरक्षा
  • ISO 14001 के अनुसार पर्यावरणीय मानक
  • परिपूर्ण होने की गारंटी, अन्यथा पुनः अनुवादित
दस्तावेज़ों का अनुवाद
  • चिकित्सा, कानूनी, तकनीकी और वित्तीय दस्तावेज़
  • हस्ताक्षर और मुहर सहित प्रमाणित अनुवाद
  • 60 भाषाओं में सभी प्रकार के अनुवाद

हम चीनी भाषा में और से लॉ, इकोनॉमिक्स, चिकित्सा और टेक्नोलॉजी में सर्टिफ़ाइड अनुवाद और क्वालिफ़ाइड विशिष्ट अनुवाद प्रदान करते हैं।

The Native Translator एक ISO 17100 सर्टिफ़ाइड, ग्लोबल अनुवाद एजेंसी है और अन्य भाषाओं के साथ-साथ चीनी से और में क्वालिफ़ाइड अनुवाद प्रदान करने में विशेषज्ञ है। हम लॉ, फ़ाइनेंस, टेक्नोलॉजी और चिकित्सा में चीनी भाषा और हिन्दी के बीच दोनों सर्टिफ़ाइड अनुवाद और विशिष्ट अनुवाद प्रदान करते हैं, साथ ही साथ अन्य सभी प्रमुख भाषाओं में और से भी। एक सर्टिफ़ाइड अनुवाद एजेंसी के रूप में, हम सिर्फ़ प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट्स को उस क्षेत्र में माहिर विशेषज्ञता के साथ इस्तेमाल करते हैं जिसमें वे अनुवाद करते हैं और, चाहे आप हिन्दी से चीनी भाषा में या चीनी भाषा से हिन्दी में अनुवाद का ऑर्डर दें, ये एक ऐसे अनुवादक द्वारा किया जाएगा, जो अपनी मूल भाषा में काम करता हो। हिन्दी के अलावा, हम चीनी और अंग्रेज़ी, फ्रेंच, स्पैनिश, जर्मन और अन्य सहित 25 से ज़्यादा अन्य भाषाओं में अनुवाद करते हैं।

चीनी भाषा में और से सर्टिफ़ाइड अनुवाद

हम लीगल और फ़ाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स के हिन्दी और चीनी के बीच और चीनी से हिन्दी के बीच सर्टिफ़ाइड अनुवाद प्रदान करते हैं। कॉन्ट्रैक्ट्स और एग्रीमेंट्स, रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स और फ़ाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स का आम तौर पर एक सर्टिफ़ाइड अनुवादक द्वारा अनुवाद किया जाना चाहिए। इस प्रकार के अनुवाद के लिए, हम प्राप्तकर्ता देश में सर्टिफ़ाइड अनुवादकों का इस्तेमाल करते हैं।

चीनी भाषा में टेक्नोलॉजी, चिकित्सा आदि में विशिष्ट अनुवाद।

हम टेक्नोलॉजी, चिकित्सा और मार्केटिंग में क्वालिफ़ाइड विशिष्ट अनुवाद प्रदान करते हैं। मैनुअल, ऑपरेटर की हैंडबुक, पेटेंट, लेख और शोध प्रबंध या एक वेबसाइट का चीनी भाषा में अनुवाद। टेक्स्ट चाहे किसी भी तरह का हो, हमारे पास सही क्वालिफ़िकेशन्स वाले अनुवादक मौजूद हैं।

मातृ-भाषा सिद्धांत क्वालिटी की एक अहम ज़रुरत है

जब प्रोफ़ेशनल अनुवाद की बात आती है तो मातृ-भाषा सिद्धांत आधारशिलाओं और क्वालिटी की अहम ज़रूरतों में से एक है। इस सिद्धांत के अनुसार एक अनुवादक को सिर्फ़ अपनी मूल भाषा में अनुवाद करना चाहिए। एक नेटिव चीनी स्पीकर चीनी भाषा में अनुवाद करता है, एक नेटिव अंग्रेज़ी स्पीकर अंग्रेज़ी में अनुवाद करता है, आदि। एक नेटिव स्पीकर माने जाने के लिए, अनुवादक उस देश में पला-बढ़ा हो और उसने अपनी शिक्षा वहाँ पूरी की हो, जहाँ उसकी भाषा ऑफ़िशियल भाषा है।

ISO 17100 के अनुरूप क्वालिटी-आश्वासित अनुवाद

हमें 2011 से और 2015 से नए ISO स्टैंडर्ड, ISO 17100 के अनुरूप क्वालिटी सर्टिफ़िकेशन प्राप्त है। ISO सर्टिफ़ाइड होने का अर्थ है कि हमने, अपने अनुवादकों पर रखी गई ज़रूरतों और उनकी भर्ती से लेकर, हमारे द्वारा किए गए हरेक अनुवाद की क्वालिटी सुनिश्चित करने तक के सभी प्रोसेस के डॉक्यूमेंटेशन और वेरिफ़िकेशन में पैसा और कड़ी मेहनत लगाई है। उदाहरण के लिए, हम सिर्फ़ प्रोफ़ेशनल, फुल-टाइम ग्रेजुएट अनुवादकों का इस्तेमाल करते हैं जो उस विषय क्षेत्र में एक्सपर्ट होते हैं जिसमें वे अनुवाद करते हैं। सभी अनुवादों को पहले अनुवादक की समान क्वालिफ़िकेशन वाले दूसरे अनुवादक द्वारा प्रूफ़रीड किया जाता है। सर्टिफ़िकेशन के लिए स्थापित मानदंडों के अनुपालन का नियमित तरीके से उस बॉडी के द्वारा मुआयना किया जाता है जिसने हमें सर्टिफ़ाई किया। चीनी भाषा के लिए एक सर्टिफ़ाइड अनुवाद एजेंसी के तौर पर, हम अपने द्वारा किए गए अनुवादों के साथ क्वालिटी का आश्वासन भी प्रदान करते हैं। यहाँ आप ISO 17100 सर्टिफ़िकेशन का क्या अर्थ होता है, इस बारे में और ज़्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आश्वासित गोपनीयता

हम बहुत सी अक्सर गोपनीय जानकारियों को हैंडल करते हैं, इसलिए इसमें कोई शक नहीं है कि सभी असाइनमेंट्स को सबसे सख्त गोपनीयता के साथ रखा जाता है।

किसी अनुवाद की कीमत क्या है?

अपना डॉक्यूमेंट सीधे हमारे अनुवाद पोर्टल में अपलोड करें और, एक मिनट से भी कम समय में, आपको एक चीनी भाषा में अनुवाद की कीमत और अनुमानित डिलीवरी की तारीख के साथ एक डायरेक्ट जवाब मिल जाएगा। आप अनुवाद का ऑर्डर दे सकते हैं और क्रेडिट कार्ड द्वारा सीधे ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। हम स्वीकार करते हैं: Amex, Diners, Mastercard, Visa, PayPal और Apple Pay. ध्यान दें कि जब आप चीनी भाषा में या चीनी भाषा से अनुवाद का ऑर्डर देते हैं, तो हमेशा विशेष रूप से बताएँ कि नामों को कैसे ट्रांस्क्राइब किया जाना चाहिए अगर उनका पहले अनुवाद किया जा चुका है।

क्या कोई प्रश्न हैं? या शायद आपको कुछ और जानकारी चाहिए?

आप ईमेल द्वारा 24/7 हमसे संपर्क कर सकते हैं और हम आपको 30 मिनट के अंदर जवाब देने की कोशिश करेंगे।

The Native Translator ISO 17100 द्वारा सर्टिफ़ाइड एक ऐसी अनुवाद एजेंसी है, जो चीनी भाषा में और से क्वालिटी अनुवाद और सर्टिफ़ाइड अनुवाद सीधे ऑनलाइन प्रदान करने में विशेषज्ञ है।

तत्काल कोट
ANGEBOT BERECHNEN
गुणवत्ता की गारंटी!
  • ISO 17100-प्रमाणित
  • ISO 27001 के अनुसार सूचना सुरक्षा
  • ISO 14001 के अनुसार पर्यावरणीय मानक
  • परिपूर्ण होने की गारंटी, अन्यथा पुनः अनुवादित

ये कंपनियाँ हमारी गुणवत्ता में विश्वास रखती हैं!

<
>